Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur दूसरे दिन सहगल दिल्ली और लांचिंग पैड ने जीते मैच, सेमीफाइनल में...

दूसरे दिन सहगल दिल्ली और लांचिंग पैड ने जीते मैच, सेमीफाइनल में पहुंचेः सतप्रीत साबी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। साबी क्रिकेट कल्ब होशियारपुर के प्रधान सतप्रीत सिंह साबी की तरफ से अमनदीप सिंह शैला, विनोद ठाकुर व सोनू ठाकुर (ठाकुर ब्रदर्स) के सहयोग से रेलवे मंडी की किक्रेट ग्राउंड में 4 दिवसीय 11वां ठाकुर वरियाम सिंह यादगारी ओपन ऑल-इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन के रोमांचक मैच हुए। इस मौके पर पूर्व रणजी ट्राफी विजेता खिलाड़ी अरुण बेदी ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं भेंट की।

Advertisements

14 को होंगे 2 सेमीफाइल मैच और 15 को होगा क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल

इस मौके पर सतप्रीत साबी ने बताया कि पंजाब को रणजी ट्राफी जिताने में अरुण बेदी का महत्वपूर्ण योगदान था तथा उनकी टीम ने महाराष्ट्र को हराकर जीत प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि ऐसे महान खिलाड़ियों के आशीर्वाद से ही होशियारपुर व पंजाब में खिलाड़ी क्रिकेट में नई बुलंदियां छू रहे हैं। इस अवसर पर अरुण बेदी ने कहा कि सतप्रीत साबी और उनकी टीम इस महान टूर्नामैंट के आयोजन के लिए बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए नए पंख और प्रोत्साहन मिलता है। इस दौरान खेले गए पहले मैच में सहगल क्लब दिल्ली ने बालभवन दिल्ली को हराया, जबकि दूसरे मैच में लांचिंग पैड चंडीगढ़ ने हरियाणा क्रिकेट अकादमी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 14 मार्च को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।

इस अवसर पर एचडीसीए सचिव डा. रमन घई, सतिंदर सिंह, तुषार शर्मा, जसप्रीत सिंह, सतीश मामा, जसप्रीत कौर, राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी व कोच कुलदीप धामी, कमेंटेटर अलंकार गौतम, भरत कुमार, दलजीत सिंह, दविंदर कल्याण, सौरव विज, नरेश कौशल, कृपलीन कौर, जयवीर सिंह, अमृतपाल सिंह, स्कोरर अमर राजपूत, आन लाइन स्कोरर जयंत शर्मा, मेहर सिंह, पंकज कुमार, केवल ठाकुर, एडवोकेट अवनीश, परवीन शिंटू, सोढ़ी राम आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here