Saturday, October 10, 2026
Home Himachal धूमल के प्रयासों से सुजानपुर को मिला करोड़ों रुपए का बजट: भाजपा

धूमल के प्रयासों से सुजानपुर को मिला करोड़ों रुपए का बजट: भाजपा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक बार फिर से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए का बजट मंजूर किया है।। अबकी बार जारी किया गया यह बजट शिक्षा क्षेत्र में व्यय होगा, ताकि छात्र छात्राओं को घर द्वार पर ही शिक्षा संबंधी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आग्रह पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत  ऊटपुर में बनने वाले आईटीआई भवन के लिए लगभग ₹10 करोड़ का बजट मंजूर किया है। अत्याधुनिक तरीके से बनने वाले इस आईटीआई भवन के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए प्रथम राशि 25 लाख जारी भी कर दिए हैं। सुजानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर महामंत्री पवन शर्मा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अब तक ग्राम पंचायत  ऊटपुर एक निजी भवन में चल रहा था लेकिन उसका भवन बनाने के लिए लोगों ने भूमि तो उपलब्ध करवा दी थी लेकिन बजट भवन बनाने के लिए मंजूर नहीं हुआ था संबंधित विषय पर पंचायत के लोग पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिले थे और गुहार लगाई थी ।

Advertisements

विनोद ठाकुर ने यह भी बताया था कि  इस क्षेत्र में आई टी आई जैसी सुविधा नहीं थी इसको लेकर लगातार पूर्व में रही कांग्रेस सरकार से भी गुहार लगाई थी लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर यहां आईटीआई खोलने की मंजूरी मिली लेकिन इसका भवन यहां पर नहीं था वर्तमान में राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आग्रह पर लोगों की इस जनहित मांग को पूरा करते हुए भवन बनाने के लिए बजट का प्रावधान 10 करोड़ 20 लाख 18 हजार मंजूर किया है एवं निर्माण कार्य शुरू हो सके इसके लिए प्रथम किस्त 25 लाख जारी किए हैं आईटीआई भवन बनाने के लिए बजट का प्रावधान होने पर पूरी पंचायत में खुशी की लहर है स्थानीय लोगों पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here