मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच आम आदमी पार्टी को बुलंदियों तक लेकर जाएगी: गुरशरण सिंह कपूर

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। भ्रष्टाचार को रोककर पंजाब की जनता को एक बड़ी राहत दी जा सकती है।कई बार छोटे-छोटे काम करवाने के लिए भारी रिश्वत देनी पड़ती है और इसी के चलते भारी संख्या में इंडस्ट्री भी दूसरे राज्यों की ओर एक्सपेंशन के लिए अग्रसर हुई है।पंजाब मुख मंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी करने की आम आदमी पार्टी के प्रदेश सयुंक्त सचिव गुरशरण सिंह कपूर ने इस हेल्पलाइन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के फैसलों से भ्रष्टाचार करने वालों में डर पैदा होगा,क्योंकि कुछ अधिकारी ही ऐसे हैं जो भ्रष्टाचार को अग्रसर करते हैं।इसके चलते अच्छे अधिकारियों को भी शक की निगाह से देखा जाता है।इस तरह की प्रक्रिया से आम आदमी के काम भी अब बिना किसी सिफारिश और रिश्वत को होंगे।

Advertisements

गुरशरण सिंह कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत जैसे एतिहासिक रही,वैसे ही आप के फैसले भी एतिहासिक होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच आम आदमी पार्टी को बुलंदियों तक लेकर जाएगी ।भगवंत मान ने मुख्यमंत्री की शपथ भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में ली थी,जोकि एक ऐतिहासिक फैसला था।वहीं अपने दफ्तर में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो के साथ शहीद ए आजम भगत सिंह की फोटो लगाई। उनके शहीदी दिवस पर सरकारी छुट्टी का ऐलान करना भी एक ऐतिहासिक फैसला है। आम आदमी पार्टी की ओर से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9501200200 शुरू किया गया है जिससे आम आदमी पार्टी की सोच का पता चलता है। पंजाब के लोगों ने एक इमानदार सरकार चुनी है।उन्होंने कहा कि आजतक जिन भी पार्टियों ने भी पंजाब में राज किया है उन्होंने केवल अपने घर ही भरे हैं और जनता को लूटा है।पंजाब को तीन लाख करोड़ रुपये के कर्जे में डूबोया है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से लोगों ने जो उम्मीद लगाकर वोट किया है लोगों की उन समस्याओं का समाधान आम आदमी पार्टी करेगी और यह एक आम आदमी की सरकार होगी जो सिर्फ जनकल्याण करेगी,अन्य पार्टियों की तरह अपना व्यक्तिगत कल्याण नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि पहले देश के खिलाड़ी यदि 10 मेडल जीतते थे तो उनमें से पांच मेडल पंजाब के होते थे कितु अब राज्य में खेलों का स्तर गिर चुका है।आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य में खेलों को प्रफुल्लित करके नए खिलाड़ियों को पैदा किया जाएगा व खेल स्तर को ऊंचा उठाया जाएगा।राज्य में सरकारी स्कूलों-कालेजों के स्तर को ऊंचा उठाया जाएगा व प्राइवेट स्कूलों में कानून मुताबिक ही कार्य करने दिया जाएगा।यदि ऐसा नहीं होगा तो प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा भी कसा जाएगा।राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए अध्यापकों का बहुत बड़ा योगदान है इसलिए वह राज्य में अध्यापकों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करेंगे व राज्य के शिक्षा तंत्र को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here