महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए नीतियों को सही ढंग से लागू करना बहुत ज़रूरी: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शनिवार को कहा कि देश की महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए केंद्रीय सहायता प्राप्त प्रोग्रामों को सही ढंग से लागू करना बहुत ज़रूरी है। केंद्र सरकार द्वारा पंजाब समेत 9 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ करवाई गई ज़ोनल कान्फ्ऱेंस के अवसर पर बोलते हुये डॉ. कौर ने कहा कि महिलाओं और बच्चों को हर क्षेत्र में बराबर मौके ज़रुरी हैं और शिक्षा समाज के इन वर्गों को आत्म-निर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक अग्रणी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि हिंसा और अन्याय चिंता का मुख्य विषय हैं जो समूचे विकास में रुकावट पैदा करते हैं।

Advertisements

उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्रीय नीतियां महिलाओं और बच्चों के सर्वपक्षीय विकास में रुकावट डालने वाली सभी सामाजिक कमियों को दूर करने के लिहाज़ से तैयार की जानी चाहिए। कान्फ्ऱेंस की अध्यक्षता करते हुये केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इस पहलकदमी का मुख्य मकसद महिलाओं और बच्चों (जिनकी भारत में 67.7 फीसद आबादी है) को सशक्तिकरण और सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि देश के निरंतर और सामान विकास और परिवर्तनकारी आर्थिक और सामाजिक तबदीलियाँ लाने के लिए सुरक्षित माहौल में महिलाओं और बच्चों के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाना बहुत ज़रूरी है।
श्रीमती ईरानी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का मुख्य मकसद महिलाओं और बच्चों के लिए राज्य की कार्यवाही में अंतराल को दूर करना और लैंगिक समानता और बाल केंद्रित कानून, नीतियों और प्रोग्रामों को उत्साहित करना है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्रीमंडल ने मंत्रालय की 3महत्वपूर्ण स्कीमों – मिशन पोषन 2.0, मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य को मिशन मोड में लागू करने के लिए मंज़ूरी दे दी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here