Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार विदेशों में फंसे पंजाबियों की घर वापसी के लिए हर...

पंजाब सरकार विदेशों में फंसे पंजाबियों की घर वापसी के लिए हर संभव मदद करेगी: कुलदीप धालीवाल

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विदेशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए हर संभव मदद करेगी और ठग ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई अमल में लाएगी।  पंजाब के एन. आर. आई. मामलों सबंधी मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य के नौजवानों के साथ ठगी मारने का नाजायज धंधा कर रहे ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि एन. आर. आई. विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक विशेष मीटिंग 11 जुलाई को मीटिंग बुलायी गई है, जिसमें ठग ट्रैवल एजेंटों के विरद्ध बनती सख़्त कार्रवाई करने का मामला विचारा जायेगा। 

Advertisements

एन. आर. आई. मंत्री ने बताया कि प्रवासी मामलों के विभाग, पंजाब द्वारा ठग ट्रैवल एजेंटों की लिस्ट पहले ही तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और किसी भी नौजवान के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों लड़के- लड़कियाँ, जो ठग ट्रैवल एजेंटों की ठगी के कारण विदेशों में फंसे हुए हैं, उनकी घर वापसी के लिए पंजाब सरकार हर संभव मदद करेगी, वह एन. आर. आई विभाग पंजाब के साथ संपर्क करें। 

स. धालीवाल ने पंजाब में ठगी का कारोबार कर रहे ट्रैवल एजेंटों को चेतावनी देते हुये कहा कि वह ऐसे काम छोड़ दें नहीं तो उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जायेगी।  ज़िक्रयोग्य है कि एन. आर. आई. मंत्री स. धालीवाल के यत्नों स्वरूप इराक में फंसी पंजाब की एक बेटी की पिछले दिनों सुरक्षित घर वापसी हुई थी। यह लड़की अपने अच्छे भविष्य और घर की वित्तीय हालत सुधारने के लिए अमृतसर से इराक गई थी, जिसको गुरदासपुर के एक एजेंट ने धोखे से वहाँ फसा दिया था और उसके सभी पैसे और पासपोर्ट अपने पास रख लिए थे। इस लड़की की अमृतसर वापसी के मौके पर स. धालीवाल स्वयं अमृतसर एयरपोर्ट में पहुँचे थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here