Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur कार्रवाई: ब्राह्मण समाज के प्रति अपशब्द बोलने वाला नामजद

कार्रवाई: ब्राह्मण समाज के प्रति अपशब्द बोलने वाला नामजद

case-against-man-culprit-brahmin-samaj-tanda-hoshiarpur

होशियारपुर/टांडा उड़़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पंडित जी। ब्राह्मण समाज के प्रति अपशब्द बोलने तथा समाज को बेइज्जत करने और धमकियां देने के आरोप में टांडा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ झारा 295/506 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार शिव सेना हिन्दोस्तान के जिला चेयरमैन विकास जसरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि चौलांग टोल प्लाजा पर 15 सितंबर को इंद्रजीत सिंह निवासी जालंधर ने शाम करीब 5 बजे ब्राह्मण टोल कर्मी को बुरा भला बोलने व ब्राह्मण शर्मा को अपशब्द बोले थे तथा उसे ऐसा करने से रोकने पर उसने उसे (विकास जसरा) को भी बुरा भला कहा और ब्राह्मण समाज को अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकियां दी।

जिसकी जांच उपरांत पुलिस ने इंद्रजीत सिंह के खिलाफ उक्त धाराओं को तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here