Saturday, October 24, 2026
Home Punjab निर्देश न मानने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में...

निर्देश न मानने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में सरकार, 720 स्कूलों के खिलाफ मिली शिकायतें

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार अभिभावकों को लूटने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ जांच चल रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बारे में उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘720 निजी स्कूलों की जांच के आदेश दिए गए हैं, जिनके खिलाफ अभिभावकों को लूटपाट की शिकायतें मिली थीं। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

Advertisements

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कड़े आदेश के बावजूद कई स्कूलों गुपचुप तारीके से अभिभावकों को ‘लूट’ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्राईवेट स्कूलों को निर्देश दिया था कि इस बार निजी स्कूलों की फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा कोई भी स्कूल अभिभावकों को किसी खास स्टोर से यूनिफॉर्म या किताबें खरीदने के लिए नहीं कहेगा। बड़ी संख्या में स्कूलों ने इन आदेशों की अवहेलना की। ऐसे 720 स्कूलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिक्षा मंत्री मीत हेयर ने कहा है कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ जांच चल रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here