जंडा परिवार ने होम फार होमलैंस संस्था को दिया डेढ़ लाख का योगदान


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): होम फार होमलैंस संस्था की तरफ से पिछले लंबे समय से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में दीं जा रही सेवाओं से प्रभावित होकर एन.आर.आई. अमरीका निवासी मनजीत सिंह जंडा गाँव प्याला और इन्द्रजीत कौर जंडा की तरफ से संस्था के फाऊडर चेयरमैन स. वरिंदर सिंह परहार को डेढ़ लाख रुपए के दान की राशि दी गई जिससे किसी जरूरतमंद परिवार की मदद हो सके। इस मौके वरिंदर सिंह परहार ने जंडा परिवार का धंन्यवाद करते हुए कहा कि इस राशि के साथ किसी ना किसी जरूरतमंद परिवार के घर की छत को पक्का किया जाएगा और उन्होंने साथ ही यह भी जानकारी दी कि जंडा परिवार की तरफ से दान की यह राशि अपने पोते की लोहड़ी की ख़ुशी में संस्था को दी गई है।

Advertisements

इस समय प्रिंसीपल जगदीप कौर ने कहा कि होम फार होमलैंस संस्था की तरफ से जरूरतमंद लोगों की सेवा का जो कार्य किया जा रहा है वह प्रशंशायोग है और समाज के हर उस मनुष्य को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए जो कि आर्थिक रूप में संपंन्न है जिससे किसी भी परिवार के सिर की छत कच्ची ना रह जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here