सांसद मनीष तिवारी ने गाँव सौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर उनकी सुनीं समस्याएं

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): सांसद मनीष तिवारी ने गाँव सौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि वह गाँव-गाँव जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत होने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ” वह कांग्रेस कार्यकर्ता के हर दुख और सुख में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार झूठ की बुनियाद पर बनी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों से पहले लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया, तो जल्द ही एक बड़ा संघर्ष आरंभ किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट पंकज कृपाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, हम मजबूती के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता का हाथ पकड़ेगे। इस अवसर पर एडवोकेट हरमन कुनार, प्रणव कृपाल, जगतार सिंह पूर्व सरपंच, महिंदर सिंह पूर्व सरपंच, सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह नम्बरदार, अमन कुमार, दीवान चंद, आदि उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here