भगवान वाल्मीक तीर्थ ज्ञान आश्रम बरकत कुटिया हरदोखानपुर में विशाल धार्मिक समागम आयोजित

शामचौरासी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: दीपक मट्टू। होशियारपुर में पड़ते गांव हरदोखानपुर में भगवान वाल्मीक तीर्थ ज्ञान आश्रम बरकत कुटिया में श्री श्री 108 सतगुरु ज्ञान नाथ महाराज जी के चरण सेवक संत महापुरष सतगुरु पूर्ण नाथ महाराज जी के प्रकाश पूर्व मौके विशाल धार्मिक समागम करवाया गया। समागम में आदिवासी कौमी ग्रन्थ ज्ञान प्रकाश जी की बानी के अखंड पाठ साहिब के भोग पाए गए।

Advertisements

इस दौरान आलौकिक कीर्तन दरबार भी सजाया गया, जिसमे बहुत सारे कीर्तनी जत्थों ने संगत को गुरबाणी और कीर्तन से निहाल किया। इस मौके पर समागम में भगवान वाल्मीक तीर्थ ज्ञान आश्रम अमृतसर के गद्दी नशीन संत गुरु गिरधारी नाथ महाराज मुख्या मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। जिन्होंने संगत को गुरबाणी से जुड़े रहने का सन्देश दिया। समागम में विशेष तौर पर हाजिर हुए जोगिन्दर सिंह मान, नानक सहोता और मनोहर सोनी बहिराम ने बाबा साहिब आंबेडकर के जीवन पर रोशनी डाली और कहा कि सरकारों ने कभी भी किसी गरीब की दिल से मदद नहीं की, ऊपर से गरीबों को और गरीब करने के कानून पास करते रहते हैं।

इस अवसर पर जोगिन्दर सिंह मान, मनोहर सोनी बेहराम, नानक सहोता, गुरदीप सिंह मोहा, राजू खख, गुरमीत सिंह, महिंदर सिंह सभरवाल, रवि दत्त बडाला, दिलबर बुटर, परमिंदर सिंह सनोरा, रूबल वाल्मीकि, कारण नसराला, अरुण सांधरा, सागर हंस सांधरा, गुरमीत, कुलजीत खोसला, सतनाम बहिराम, जोगिन्दर जुग, बलकार नाथ, बाबा वरिंदर नाथ, बाबा ओम प्रकाश, सरदार मंशा सिंह, बलकार सिंह मट्टू, अमरजीत सिंह, उमित खोसला, जीतराम बहिराम, संदीप बुलोवाल, गोपी वाल्मीकि, जगरुप सिंह पजोदित्ता, बाबा मंगल नाथ सूरज नाथ और सरपंच मनोज भट्टी के इलावा और बहुत सारे गणमान्य एवं इलाका निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here