दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की तरफ से चार दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा चार दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन आर्मी ग्राउंड गगरेट हिमाचल में किया गया। कथा के दूसरे दिन में सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री दिवेशा भारती जी ने सत्ती देह प्रसंग का वर्णन किया। साध्वी जी ने बताया कि माता सत्ती ने अपनी देह को किसी बाहरी अग्नि से नही जलाया था बल्कि ध्यान योग से उन्होंने अपने भीतर से ही दिव्य अग्नि को प्रकट कर और अपने स्थूल शरीर को विखंडित किया था। इसलिए जो हमारे समाज मे सत्ती प्रथा की कुरीति थी। उन्होंने बताया कि सत्ती प्रथा के विषय मे पूर्ण ज्ञान ना होने के कारण आज समाज की यह दशा हुई। कथा में माता पार्वती जी के जन्म उत्सव को बढ़ी धूमधाम से मनाया गया। इसके विषय में बताते हुए साध्वी जी ने कहा कि आज से हजारों बर्ष पहले हिमालय राज और मैंना के घर में जब एक पुत्री का जन्म हुआ तो उन्होंनें ने अपनी पुत्री के जन्म को हर्ष-उल्लास के साथ मनाया था। यह इस बात का प्रमाण है कि हमारे देश में पुत्री को पुत्र से कभी भी कम नही समझा गया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या करने वालो को ईश्चर कभी माफ नही करता। कथा का समापन प्रभु की पावन आरती से हुआ। आरती में विशेष रूप में विधायक राजेश ठाकुर जी, रेवा ठाकुर जी, एनएसी प्रधान सुरिंदर कुमार, एनएसी उपप्रधान कुसम लता, प्राणनाथ, पार्षद अनिल कुमार,पार्षद सरोज बाला सूद, तरसेम लाल,राजीव कुमार,अक्षय पूरी,कुंदन लाल मेहता जी,चमन लाल चौधरी,अशोक जी,अशोक शर्मा,पंडित जोगिंदर पाल,एडवोकेट मंगल सिंह राणा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here