शहर के विकास और मानव सेवा में शहर की संस्थाओं का योगदान सराहनीय: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हल्का होशियारपुर से विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा को पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर शहर की विभिन्न संस्थाएं उनके निवास स्थान पर उन्हें बधाई देने एवं सम्मानित करने हेतु पहुंची। इस मौके पर भारत विकास परिषद, लायसं क्लब, रोटरी क्लब, सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट व होशियारपुर वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों ने श्री अरोड़ा को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया।

Advertisements

शहर की विभिन्न संस्थाओं ने श्री अरोड़ा को किया सम्मानित

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर की सामाजिक संस्थाओं का मानव सेवा एवं शहर के विकास में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं के कार्यों को और बढ़ाने के लिए वे सभी संस्थाओं को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि समाज के कमजोर वर्गों एवं आर्थिक रुप से पिछड़े अपने भाई-बहनों की अधिक से अधिक सेवा हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से सामाजिक संस्थाओं को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा संस्थाओं को उनकी जानकारी हासिल करके मानव सेवा के कार्यों को और भी आगे बढ़ाना चाहिए।

इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी संजीव कुमार, मा. गुरप्रती सिंह, राजिंदर मोदगिल, श्याम नरुला, दीपक मेहंदीरत्ता, विनोद पसान, कुलवंत सिंह पसरीचा, राज कुमार मलिक, नवीन कोहली, एन.के. गुप्ता, विजय अरोड़ा, गुलशन कुमार, विजय कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here