Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur जम्मू से कन्याकुमारी तक निकली दो भारतीय बेटियों का टांडा में सम्मान

जम्मू से कन्याकुमारी तक निकली दो भारतीय बेटियों का टांडा में सम्मान

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ व प्रदूषण मुक्त भारत की तमन्ना लेकर जम्मू से कन्याकुमारी तक निकली दो भारतीय बेटीओं का टांडा पहुंचने पर टांडा ब्लड सोसायटी सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। हेमंत पुरी के नेतृत्व में टांडा ब्लड सेवा सोसाइटी सदस्यों ने ट्रक यूनियन के समीप ही फूल मालाएं पहना कर दोनों साईकल यात्रा करने वाली भारतीय बेटीओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुंबई से सायली महराओ (19) व पूजा भालाधवले (23) ने बताया कि एक सपने के तहत उन्होंने अपनी साईकल यात्रा को प्रदूषण मुक्त भारत व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के अधीन जम्मू से शुरू करते हुए कन्याकुमारी तक का सफर करने का प्रण लिया है।

Advertisements

इस संबंधी बात करते हुए सायली व् पूजा दोनों ने बताया कि भारत के अंदर लड़कियों के प्रति उनके अभिभावकों की सोच को लेकर उन्होंने जागरूकता के लिए ही इस यात्रा को शुरू किया है। आज के इस युग में लडक़ीआं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। लड़कियों के प्रति को बदलने के लिए ही उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत की है। जिसका जम्मू से चलते अब तक उन्हें हर जगह भरपूर समर्थन हासिल हुआ है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया की उनके अभिभावकों का भी उन्हें पूर्ण समर्थन मिला है। उन्हीं के दिए हौंसले से ही हम इस साईकल यात्रा को करने में सफल हो रहे हैं।

इस दौरान पूजा व सायली ने बताया कि वह दोनों अलग-अलग शहरों से तालुक रखती हैं, लेकिन साइक्लिंग ने उन दोनों को तकरीबन पांच महीने पहले ही मिलाया है। उन दोनों की एक जैसी सोच ने उन्हें ऐसे एडवेंचर के लिए तैयार कर दिया है। उन्होंने विश्वास जताया की उनकी इस यात्रा का उन्हें सार्थक नतीजा हासिल होगा। इस मौके पंडित नरेश शर्मा, राजीव खन्ना, बिमल अरोड़ा, अश्वनी, यशपाल मुन्ना, मिंटू, मोहित, सनी, रोहित बावा, जसविंदर राणा, गगनदीप, बंटी व अन्य सोसायटी सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here