Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh चौहाल नेचर अवेयरनैस कैंप की स्थापना से क्षेत्र दुनिया के नक्शे पर...

चौहाल नेचर अवेयरनैस कैंप की स्थापना से क्षेत्र दुनिया के नक्शे पर उभरेगा: लाल चंद कटारूचक्क

होशियारपुर/चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़): ’’राज्य की आर्थिकता को अधिक बढ़ावा देने में इको टूरिज्म बहुत बड़ी भूमिका निभाने का सामर्थ्य रखता है और रोज़गार सृजन करने में भी इको टूरिज्म का अहम किरदार है।’’ यह विचार पंजाब के ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले और वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज होशियारपुर में चौहाल नेचर अवेयरनैस कैंप के निरीक्षण के मौके पर प्रकट किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के इस स्वपनमयी प्रोजैक्ट को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि वह मुख्यमंत्री की हिदायतों पर इस प्रोजैक्ट के कामकाज का बारीकी से हर पक्ष से जायज़ा लेने आए हैं।

Advertisements

राज्य की आर्थिकता को बढ़ावा देने में इको टूरिज्म की बड़ी भूमिका,प्रोजैक्ट पर ख़र्च होंगे 4करोड़ रुपए

उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि 4करोड़ रुपए की लागत से सम्पूर्ण किये जाने वाले इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत चौहाल डैम के नज़दीक एक नेचर अवेयरनैस कैंप स्थापित किया जायेगा जिसमें एक नेचर ट्रेल, एडवेंचर और वाटर स्पोर्टस और 5टैंट वाली रिहायशें स्थापित की जाएंगी और इसके साथ ही स्थानीय रैस्ट हाऊस की छवि में भी सुधार किया जायेगा।

उन्होंने आगे बताया कि यह प्रोजैक्ट पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र साबित होगा जिससे इस क्षेत्र को पर्यटन के पक्ष से दुनिया के नक्शे पर उभरने में काफ़ी मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युग में पर्यटन विश्व भर में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है और पंजाब सरकार भी पुरज़ोर कोशिश कर रही है कि इस क्षेत्र में मौजूद असीमित सामर्थ्य का भरपूर इस्तेमाल करते हुए राज्य की आर्थिकता को मज़बूत किया जाये। उन्होंने इस मौके थाना डैम का दौरा भी किया। इस मौके पर पंजाब के राजस्व और जल स्रोत मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, टांडा उड़मड़ से विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, प्रमुख मुख्य वणपाल प्रवीण थिंद और मुख्य वणपाल (होशियारपुर) संजीव तिवारी के अलावा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here