Saturday, October 31, 2026
Home Himachal हमीरपुर: ठाकुर गेस्ट हाउस में चल रहा था नशे का धंधा, पंजाबी...

हमीरपुर: ठाकुर गेस्ट हाउस में चल रहा था नशे का धंधा, पंजाबी युवक सहित तीन गिरफ्तार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला मुख्यालय के गेस्ट हाउस नशे के अड्डे बने हुए हैं। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब नादौन चौक के पास स्थित ठाकुर गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 11 में पुलिस ने  गुप्त सूचना पर छापा मारा और तीन युवकों को नशे के सामान और 10.17 ग्राम चिट्टे के साथ दबोच लिया। तीन युवकों में से एक फिरोजपुर पंजाब का तथा बाकि दो हमीरपुर जिले के हैं। तीनों को गिरफ्तार कर एफआइआर संख्या 115/22  धारा 21, 29-61-85 मादक पदार्थ अधिनियम दर्ज कर ली गई है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार हमीरपुर थाना की टीम  हमीर होटल के पास गश्त पर थी  तो  रात को  गुप्त सूचना मिली कि नादौन चौक के समीप ठाकुर गैस्ट हाऊस के कमरा नंबर 11 में ठहरे तीन व्यक्ति नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं तथा ग्राहकों को भी बेच रहें हैं।

Advertisements

इस पर पुलिस ने ठाकुर गैस्ट हाऊस को खुलवा कर चैक किया तो कमरा के अन्दर लगे बैड पर एक सिल्वर फ्वाईल पेपर पर एक चम्मच स्टील, एक 10 रूपये का नोट गोल किया हुआ जो किनारों से जला हुआ था व चार सिरिंजें रखी हुईं पाई गईं तथा बैड पर तकिया के नीचे से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व एक स्फेद रंग के पोलीथीन लिफाफा की गठड़ी बरामद हुई । गठड़ी को खोलकर चैक किया तो उसके अन्दर से 10.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । एसपी हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि  गैस्ट हाउस में ठहरे तीनों आरोपियों  की पहचान   दानिश धवन पुत्र विजय धवन निवासी गाँव जय माँ लक्ष्मी एन्कलेव, नजदीक अमृतसरी गेट, फिरोजपुर सिटी, ,ईशांत राणा पुत्र बलवन्त सिंह राणा निवासी अणु कलां  जिला हमीरपुर तथा आतिश सडयाल पुत्र  दलीप चन्द गाँव बनाल, डाकघर अमरोह, तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है | 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here