
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रयास संस्था की ओर से टपरे पंचायत के दरकोटी गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा एक सौ से अधिक लोगों का मेडिकल चेकअप किया गया । इसके साथ ही उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की गई । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से प्रयास संस्था निरंतर संसदीय क्षेत्र में चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है इसी कड़ी में दरकोटी में भी शिविर का आयोजन किया गयाl जिसमें डॉक्टर व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ने लोगों की सेहत को जाना। स्थानीय ग्रामीणों सूबेदार हरनाम चंद शर्मा, विचित्र सिंह, कश्मीर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, रमेश चंद, तिलक राज के साथ ही कई अन्य लोगों ने इसमें सहयोग किया। टपरे पंचायत के प्रधान दीवान चंद भी इस दौरान मौजूद रहे।

इसी तरह से आगामी दिनों अन्य स्थानों पर भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 12 मई को टोनी देवी में भी चिकित्सा शिविर का आयोजन सहकारी सभा के पास किया जाएगा जिसमें लोगों को लाने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रयास की ओर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों सही शिविर में का लाभ उठाने का आग्रह किया है।












