Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal दुखद: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, बुशहर रियासत...

दुखद: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर हुआ था जन्म

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आज निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उन्होंने उन्होंने आईजीएमसी में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 10 जुलाई दिन शनिवार को रामपुर बुशहर में किया जाएगा।

Advertisements

उनके निधन पर राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के अलावा अन्य बड़े नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया और परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की काना की। इस समाचार से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई और आम लोगों के साथ-साथ कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचने शुरु हो गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here