Thursday, October 22, 2026
Home Latest बी.एस.सी. फ़ैशन डिजाइनिंग के लिए निफ्ट में दाख़िले शुरू,12 वीं पास विद्यार्थी ले...

बी.एस.सी. फ़ैशन डिजाइनिंग के लिए निफ्ट में दाख़िले शुरू,12 वीं पास विद्यार्थी ले सकते है दाख़िला

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने आज कहा कि अकादमिक सैशन 2022 -23 के लिए नार्दन इंडिया इंस्टीट्यूट आफ फैशन टैकनालॉजी (एन.आई.एफ.टी.) जालंधर में दाख़िले शुरू हो गए है, जहाँ फ़ैशन उद्योग में कॅरियर बनाने के इच्छुक 12वीं पास विद्यार्थी दाख़िला ले सकते हैं। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते डिप्टी कमिशनर ने बताया कि उद्योग और वाणिज्य विभाग की तरफ से टेक्स्टाईल और गारमैंट उद्योग के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त पेशेवर की ज़रूरत को समझते हुए 1995 में एन.आई.एफ.टी.(निफ़ट) की स्थापना की गई थी। विद्यार्थियों को उद्योग में और ज्यादा समर्थ बनाने और उचित सुविधाएं प्रदान करने के मंतव्य से एन.आई.डी. अहमदाबाद से एक समझौता भी किया गया। उन्होंने बताया कि निफ्ट का नया केंद्र गुरू गोबिन्द सिंह एवेन्यू, जालंधर में चल रहा है। इस केंद्र में उद्योगों की सभी ज़रूरतों के अनुसार विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, जिसमें अति -आधुनिक सुविधाए, सामान के साथ लैस लैबज़ शामिल है, स्थापित किया गया है और अंतराष्ट्रीय मापदंड के मुताबिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि निफ्ट, जालंधर का उद्देश्य विद्यार्थियों को फैशन उद्योग के बारे संपूर्ण समझ प्रदान कर फैशन के साथ सम्बन्धित अलग -अलग क्षेत्रों में रोज़गार के मौके प्राप्त करन के समर्थ बनाना है। 

Advertisements

उन्होंने आगे बताया कि इस केंद्र की तरफ से पंजाब टैकनिकल यूनिवर्सिटी, जालंधर से मान्यता प्राप्त और यूनिवर्सिटी ग्रांटस कमिशन, भारत सरकार की तरफ से प्रमाणित तीन वर्षीय डिगरी प्रोगराम बी.एस.सी फैशन डिज़ाइन करवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वह सभी उम्मीदवार, जिनकी तरफ से किसी भी विषय में 10 +2या इसके बराबर की परीक्षा पास की है या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड /यूनिवर्सिटी /कौंसिल या जनरल सर्टिफिकेट एजुकेशन (जी.सी.ई.) परीक्षा (लंदन /कैंब्रिज /श्रीलंका) की तरफ से अडवांस (ए) स्तर या नैशनल ओपन स्कूल की तरफ से कम से -कम पाँच विषयों के साथ सीनियर सकैंडरी परीक्षा में पासिंग ग्रेड या ए.आई.सी.टी.ई. या स्टेट बोर्ड आफ टैकनिकल ऐजूकेशन की तरफ से मान्यता प्राप्त 3 या 4 साल का डिप्लोमा पास उम्मीदवार इस कोर्स में दाख़िला लेने के योग्य है।  उन्होंने आगे बताया कि डिगरी पूरी करने के बाद विद्यार्थी फैशन डिजाइनर, ग्राफिक डिजाइनर, विजुअल मरचैंडाईज़र, प्लानिंग और कंसैपट मैनेजर, कपड़ा उत्पादन मैनेजर, कपड़ा उत्पादन गुणवत्ता कंट्रोलर, फैशन ऐकसैसरी डिजाइनर, फैशन रिटेल, स्टोर मैनेजर, निजी स्टाईलिस्ट, अध्यापक और ट्रेनर आदि जैसे कॅरियर के मौकों का लाभ उठा सकते है। इस सम्बन्धित ज़िला औद्योगिक केंद्र के जनरल मैनेजर दीप सिंह गिल ने बताया कि विद्यार्थी निफ्ट कैंपस में कोर्स और दाख़िला प्रक्रिया के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके इलावा दाख़िले सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी के लिए 81463 -09269 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here