Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh डॉ. विजय सिंगला द्वारा पंजाब राज्य के निवासियों को किफ़ायती स्वास्थ्य सेवाएं...

डॉ. विजय सिंगला द्वारा पंजाब राज्य के निवासियों को किफ़ायती स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए नीति बनाने के हुक्म

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य के निवासियों को किफ़ायती स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. विजय सिंगला की तरफ से विभाग को नीति बनाने के हुक्म दिए गए हैं। आज इस सम्बन्धी पंजाब भवन, चंडीगढ़ में हुई उच्च स्तरीय मीटिंग को संबोधन करते हुये डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को मानक और किफ़ायती स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की तरफ से पंजाब राज्य के लोगों को दी गई गारंटियों में बेहतर स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया करवाना शामिल है।
मीटिंग के दौरान अस्पतालों में दी जाती मुख्य सेवाओं के रेट तय करने पर भी विचार किया गया जिससे लोगों को एक समान रेट पर बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इसके साथ ही बाकी सेवाओं के भी रेट तय करने संबंधी विचार-चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किफ़ायती स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए नीति बनाते समय ‘वन पंजाब वन प्राइस इन हैल्थ केयर’ को ध्यान में रखा जाये। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाये कि सेवाओं के रेट तय करते समय शहर और अस्पताल के सामर्थ्य को भी ध्यान में रखते हुए रेट तय किये जाएँ।
डॉ. सिंगला ने इस मौके एलोपैथी के अलावा आयुर्वैदिक और होम्यूपैथी को भी बढ़ावा देने के लिए यत्न करने के हुक्म दिए। इसके साथ ही उन्होंने दवाओं के रेटों और विकल्प सम्बन्धी एक ऐप तैयार करने सम्बन्धी भी हुक्म दिए जिससे लोगों को दवा के रेट और उसके विकल्प सम्बन्धी एक सही जानकारी मिल सके। इस मीटिंग में मैंबर राज्य सभा संजीव अरोड़ा, प्रमुख सचिव मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान हुस्न लाल, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अजोए शर्मा, नीलिमा एम.डी. पंजाब हैल्थ सिस्टम कोरर्पोशन, तेज प्रताप सिंह फुलका एम.डी. एन.एच.एम., डॉ. अवनीश कुमार डायरैक्टर मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग, डॉ. जी.वी. सिंह डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here