योग ओलंपियाड में जिले के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित योग के जौहर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल खुआसपुर हीरां में आज जिला स्तरीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न जोन के 64 विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए गुरशरण सिंह जिला शिक्षा अधिकारी (सै. शि.) होशियारपुर ने कहा कि योग आज के समय में छात्रों के व्यक्तित्व और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है और इस ओलंपियाड में भाग लेने वाले छात्रों का उत्साह काबिले तारीफ है जिसके लिए संबंधित स्कूलों के शिक्षक और मुखी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। उनके साथ राकेश कुमार उप जिला शिक्षा अधिकारी (सै. शि.) और दलजीत सिंह डी. एम स्पोट्र्स मौजूद थे। प्रिंसिपल रमनदीप कौर ने अतिथियों का स्वागत किया।

Advertisements

जजमेंट पैनल में प्रभजोत सिंह, नरेश कुमार, रेखा रानी, गुरदीप कौर, रीना रानी, शरणजीत कौर मौजूद थे। अंडर 14 (लड़कियां) में विजेता खिलाडिय़ों में चाहत स. स. स. स. हरसे कलोता पहले और मोनिंदर कौर सैला खुर्द दूसरे स्थान पर रहीं जबकि आरती ठाकुर स. कं. स. स. सेक्टर 3 तलवाड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 (लडक़ों) में दिलजोत स. स. स. स. बोड़ा प्रथम, हरमन चौधरी स. स. स. स. दातारपुर दूसरे और रोहित शर्मा स. स. स. स.राजपुर गहोट ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 16 (लड़कियां) वर्ग में फूल कुमारी स. स. स. स. खुआसपुर हीरा पहले, रितु सैनी स. ह. स. राजपुर गहोत दूसरे और मुस्कान स. ह. स. हार्टा तीसरे स्थान पर रही। अंडर 16 (लडक़ों) वर्ग में रणवीर कुमार स. स. स. स. खवासपुर हीरा पहले, वनीत राणा स. ह. स. बीरमपुर दूसरे और दीपक कुमार स. स. स. स. हरसे कलोता तीसरे स्थान पर रहे। योगेश्वर सलारिया जिला सोशल मीडिया समन्वयक, बलबीर सिंह सचिव जिला टूर्नामेंट समिति, विभिन्न बी.एस (खेलकूद) आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here