Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur केरल और तेलंगाना को हराकर फाइनल में पहुंचे होशियारपुर-हिमाचल के हॉकी स्टार

केरल और तेलंगाना को हराकर फाइनल में पहुंचे होशियारपुर-हिमाचल के हॉकी स्टार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केरल में हो रहीं फोरथ नैशनल मास्टर्स गेम्स में हिमाचल की टीम का हिस्सा बनकर भाग लेने गए होशियारपुर के हॉकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा एवं अरुणदीप ने बताया कि उनकी टीम मुकाबले के फाइल में पहुंच गई है। राणा ने बताया कि मुकाबले दौरान खेले गए पहले मैच में उनकी टीम ने केरल की टीम को 8-0 से तथा दूसरे मैच में तेलंगाना की टीम को 5-3 से हराकर फाइल में प्रवेश कर लिया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि फाइनल मैच केरल की टीम के साथ खेला जाएगा। जिसमें भी उनकी टीम द्वारा बढिय़ा प्रदर्शन करते हुए पंजाब एवं हिमाचल का नाम रोशन करेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here