गांव सहोड़ा डडियाल के फौजी नौजवान की बीमारी कारण मौत

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। दसूहा के नज़दीक पड़ते गांव सहोड़ा डडियाल के फौजी नौजवान संजय सिंह की किसी बीमारी से आर एंड आर अस्पताल दिल्ली में मौत हो गई थी। जिसका पार्थिव शरीर लेकर उसकी यूनिट के सदस्य आज उसके पैतृक गांव सहोड़ा में पहुंचे तो पूरे गांव में शोक की लहार दौड़ गई। संजय सिंह के पिता महिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय 2013 में फ़ौज में भर्ती हुआ था और मेरठ में (द सेन्ट्रल इंडिया हॉर्स आम्र्ड ) यूनिट में तैनात था, परन्तु पिछले कुछ महीनों से संजय बीमार चल रहा था जिसका इलाज दिल्ली अस्पताल में हो रहा था। कल शाम को फोन पर उन्हें संजय की मौत की खबर मिली। संजय के पिता का कहना है की संजय बहुत ही होनहार बेटा था तथा घर में इकलौता कमाने वाला भी।

Advertisements

राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, गांव वासियों का कहना कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा संस्कार पर

संजय का अंतिम संस्कार पुरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया, परन्तु हैरानी इस बात की है कि ना तो मौजूदा विधायक जंगी लाल महाजन संजय को अंतिम विदाई देने आए और ना ही कोई अन्य प्रशासनिक अधिकारी। सिर्फ संजय सिंह की रेजिमेंट के कुछ लोग और उच्चीबस्सी छांवनी से आए फौजी जवानों ने ही संजय को अंतिम सलामी दी। प्रशासन के इस रूखे रवैये से गांव सहोड़ा डडियाल के लोगों में गुस्सा है। लोगों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि संजय सिंह के परिवार में किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here