इण्डियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की हुई अहम मीटिंग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इण्डियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) जि़ला होशियारपुर की एक अहम मीटिंग श्री अशवनी शर्मा जि़ला प्रधान की प्रधानगी में जि़ला कांग्रेस भवन में हुई। मीटिंग में जि़ला यूथ इंटक का चुनाव किया गया जिसमें पुनीत शर्मा प्रधान, हनी शर्मा सिटी यूथ प्रधान, रवनीश कुमार जनरल सैक्रेटरी तथा हनी शर्मा उप-प्रधान चुने गये तथा यूथ की नई कमेटी बनाने का अधिकार प्रधान को दिया गया। मीटिंग को सम्बोधन करते हुये अशवनी शर्मा जी ने कहा कि इंटक कांग्रेस पार्टी का दांया हाथ है। इंटक के वर्कर कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा बहुत मेहनत करते हैं। इंटक वर्कर हमेशा चट्टान की तरह इंटक के साथ खड़े हैं।

Advertisements

कांग्रेस के लीडर चाहे कांग्रेस को छोड़ दें लेकिन इंटक वर्कर हमेशा इंटक के साथ खड़ा रहता है। प्रधान ने कहा कि आज के समय में यूथ की बहुत ज़रूरत है। आने वाले समय में सारी राजनीति यूथ के कंधो पर ही होगी। आजकल का यूथ बहुत अक्लमंद, पढ़ा लिखा तथा समझदार है इसलिए ही इंटक ने जि़ला यूथ विंग की स्थापना की है ताकि आने वाले समय में कांग्रेस की नींव और मज़बूत की जा सके। मीटिंग को सेवा सिंह सैनी, मनमोहन डोगरा, हरि कृष्ण, सतपाल सैनी ने भी सम्बोधन किया तथा नई चुनी हुई टीम को बधाई दी। नई चुनी गई यूथ इंटक की टीम को श्री राजा वडिंग कांग्रेस प्रदेश प्रधान, श्री राजकुमार एम.एल.ए, स. संगत सिंह गिलजियां, भारत भूषण आशु, मिक्की डोगरा तथा श्री कुलदीप नंइा ने भी आशीर्वाद दिया। मीटिंग में जि़ला इंटक के पदाधिकारी तथा वर्कर भारी संख्या में इकट्ठे हुये। मीटिंग में जतिन्दर, अवतार सिंह, हरदयाला, विश्वनाथ, सुखदेवी, विनिता शर्मा, गायत्री, जसपिन्दर कौर, जीत सिंह सहित इंटक वर्कर मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here