पंजाब सरकार की टैक्स चोरों, ग़ैर-कानूनी गतिविधियों और बिना पर्मिट बस ऑप्रेटरों पर नकेल डालने की कार्यवाही रंग लाई

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा टैक्स चोरों, ग़ैर-कानूनी गतिविधियों और बिना पर्मिट बस ऑप्रेटरों पर नकेल डालने की कोशिशों के स्वरूप परिवहन विभाग की कमाई में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है। परिवहन विभाग को मई 2021 के दौरान 91.69 करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी, जिसमें विभाग को फ़ीस, कम्पाऊंडिंग फ़ीस, सैस और मोटर व्हीकल टैक्स से कमाई हुई है। इस वर्ष विभिन्न मदों से आमदनी में 31 मई, 2022 तक दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है, जो 94 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 178 करोड़ रुपए बनती है।

Advertisements

राज्य सरकार के परिवहन विभाग की आमदनी बढ़ाने के यत्नों के स्वरूप पैपसू रोड ट्रांसपोर्ट कोरर्पोशन (पी.आर.टी.सी.) ने भी इस वर्ष दोगुना विस्तार दर्ज किया है। पी.आर.टी.सी. को पिछले वर्ष मई महीने के दौरान 23.28 करोड़ की आमदनी हुई थी, जो इस वर्ष के मई महीने में बढ़कर 42.05 करोड़ रुपए रिकार्ड की गई है। इसी तरह इस अरसे के दौरान पंजाब रोडवेज़/पनबस को भी दोगुने की अपेक्षा अधिक आमदनी प्राप्त हुई है। मई 2021 के दौरान पंजाब रोडवेज़/पनबस को 26.63 करोड़ रुपए की आमदन हुई थी, जो मई 2022 के दौरान बढ़कर 57.03 करोड़ रुपए हुई है। यह फ़र्क मई 2021 महीने की कुल आमदन का 119 प्रतिशत बनता है। मई 2021 के दौरान पी.आर.टी.सी. द्वारा महिलाओं को 9.49 करोड़ रुपए और पंजाब रोडवेज़/पनबस द्वारा 10.09 करोड़ रुपए की लागत से मुफ़्त सफ़र सुविधा मुहैया करवाई गई जबकि मई 2022 के दौरान यह राशि क्रमवार 29.40 करोड़ रुपए और 22.90 करोड़ रुपए रही। इसी दौरान परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के भ्रष्टाचार पर नकेल डालने और विभागों की आमदन बढ़ाने के लिए टैक्स चोरों के विरुद्ध सख़्ती करने के दिए स्पष्ट निर्देशों के स्वरूप यह संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि इस समय पी.आर.टी.सी. और पंजाब रोडवेज़/पनबस की करीब 3500 बसें राज्य की सड़कों पर चल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here