Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur थाना माहिलपुर: बिजली के टावर के स्पोर्टिंग एंगल सहित युवक को किया...

थाना माहिलपुर: बिजली के टावर के स्पोर्टिंग एंगल सहित युवक को किया गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना माहिलपुर पुलिस ने बिजली के टावर से 9 के करीब स्पोर्टिंग एंगल चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई गुरमेल सिंह पुलिस पार्टी सहित नया बस स्टैंड मौजूद थे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नए बस स्टैंड चोअ के पीछे पेड़ों में जीवन कुमार पुत्र अगस्टीन निवासी गांव मैली थाना चब्बेवाल हाल निवासी चब्बेवाल जिला होशियारपुर स्कूटर पर बिजली के टावर के स्पोर्टिंग एंगल बेच रहा है।

Advertisements

जिस पर एएसआई ने साथी कर्मियों की मदद के साथ काबू करके नाम पता पूछा जिसने अपना नाम जीवन कुमार पुत्र अगसटीन निवासी गांव मैली थाना चब्बेवाल हाल निवासी चब्बेवाल, होशियारपुर बताया। जिसको बिजली के टावर के स्पोर्टिंग एंगल सहित गिरफ्तार किया है और आरोपी से और पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले भी लूट-पाट के मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here