
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने बताया है कि योग एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय योग मुकाबले जो कि 1 तथा 2 अगस्त को सूद भवन में कराए जाने है के सबंध में की समीक्षा के लिए एसोसिएशन की बैठक रखी गई। उन्होंने तैयारियां की प्रगति पर संतोष प्रकट करते हुए सभी अधिकारियों तथा सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आम जनता से भी अपील की कि इन योग मुकाबलों में हिस्सा बने।

उन्होंने कहा कि योग एक सफल चहुंमुखी विकसित व्यक्तित्व के द्वार खोलता है। इसलिए हमे भावी पीढ़ी को योग के साथ जोड़ना चाहिए। बैठक में बताया गया कि करीब 600 प्रतिभागी इन मुकाबलों में हिस्सा लेने जा रहे है। लोगो में इन मुकाबलों के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला है।












