
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा चैरीटेबल सोसायटी की तरफ से अन्नतकोटि पूज्य श्री नंद किशोर जी महाराज के आशीर्वाद से 29 जुलाई दिन बुधवार को गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर विशेष पूजन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान रमेश अग्रवाल व महासचिव तरसेम मोदगिल ने बताया कि सुबह साढे 7 बजे व्यास पूजा प्रारंभ की जाएगी।

साढे 10 बजे पूनम सलूजा (अन्नपूर्णा संगीत ग्रुप) संकीर्तन से भावविभार करेंगे। दोपहर साढे 12 बजे आरती एवं इसके उपरांत भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने गुरुप्रेमियों से आह्वान किया कि वह समय पर पहुंचकर गुरु पूजन का लाभ लें।











