Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी स्कूल अज्जोवाल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

सरकारी स्कूल अज्जोवाल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बागपुर जोन की स्कूल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के खिलाड़ियों ने खो खो अंडर 14 तथा अंडर 17लड़कों के मुकाबलो में पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के फुटबॉल अंडर-19 तथा अंडर 17 मुकाबलो में दूसरा स्थान तथा अंडर 14 मुकाबले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

इसी तरह शतरंज अंडर 14 ओपन मुकाबले में पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर इन खिलाड़ियों को स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह ने मेडल पहनकर सम्मानित किया। इस मौके पर मैडम सुकृति कश्यप, मोनिका, संगीता सैनी, मनजीत कौर, मनीशा सैनी,किशोर लाल, लखबीर सिंह तथा काजल आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here