Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur मजबूत संगठन के बल पर 2027 में बनाएंगे भाजपा की सरकारः सतीश...

मजबूत संगठन के बल पर 2027 में बनाएंगे भाजपा की सरकारः सतीश बावा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला अध्यक्ष सतीश बावा द्वारा बताया गया है कि वार्ड न. 43 में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमे सतीश बावा के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, सुरेश भाटिया, अश्वनी गेंद, राजीव महाजन, पुनीत शर्मा आदि भी उपस्थित थे। राज कुमार आदिया द्वारा करवाई गई इस बैठक में नगर निगम चुनावों  के बारे में चर्चा की गई तथा चुनावो में सक्रिय उपस्थित कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस मौके पर तीक्षण सूद ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने मोदी जी के सिदांत ”सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास ”पर चल कर सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए दलित समाज का मनोबल बढ़ाने के लिए बहुत से काम किए है। दलित समाज अब भाजपा के समर्थन में जुट चुका है।   शिव सूद ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। सतीश बावा ने कार्यकर्ताओं को इकठ्ठे होकर संगठन का विकास करने तथा  भाजपा को मजबूत करने के बल पर भारतीय जनता पार्टी 2027 में पंजाब में फिर से सरकार बनाने की बात की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की बदौलत प्रगति के नए रास्ते खुलेगे व युवाओं को रोज़गार मिलेगा। इस मौके पर रेनू आदिया, राहुल आदिया, किशोर कुमार, अशोक कुमार, पंकज कुमार, आशा रानी, वन्दना कुमारी भी उपस्थित थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here