
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा जगत की महान शख्सियत स्व. पंडित दीनानाथ निवासी न्यू कृष्णा नगर की 38वीं बरसी पर 12 जून दिन रविवार को उनके पारिवारिक सदस्यों की तरफ से आर्य समाज मंदिर, तारघर में यज्ञ करवाकर उन्हें श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि स्व. पंडित दीनानाथ ने 40 साल डीएवी स्कूल में अध्यापक के तौर पर शिक्षा जगत की सेवा की और शहर की कई प्रमुख शख्सियतों को पढ़ाया। वे गणित के अध्यापक थे। स्व. पंडित दीनानाथ के पारिवारिक सदस्य आज भी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा को तत्पर रहते हैं। उनके पौत्र दिनकर एवं पौत्रबहु निशा ने बताया कि पं. दीनानाथ जी का जीवन प्रेरणादायक रहा और वे शिक्षा जगत के साथ-साथ समाज सेवा को भी अग्रसर रहते।
उनके द्वारा किए गए कार्यों के चलते उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।चौधरी बलबीर सिंह, तीक्ष्ण सूद के पिता स्व. जगदीश राम सूद, एडवोकेटर बलदेव सहाये ओहरी, पूर्व मंत्री नरेश ठाकुर, पूर्व सांसद कमल चौधरी आदि जैसी कई शख्सियतों ने पंडित जी के मार्गदर्शन में अपना प्रतिष्ठित व्यक्तित्व बनाया।












