Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur माता चिन्तपूर्णी रोड बंजरबाग को बनाने के लिए हर प्रयास करेगी नई...

माता चिन्तपूर्णी रोड बंजरबाग को बनाने के लिए हर प्रयास करेगी नई सोच संस्था 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नई सोच वैल्फेयर सोसायटी रजि. के सदस्यों द्वारा 15-06-2022 को माता चिन्तपूर्णी मार्ग, बंजर बाग रोड की खराब हालत के बारे में  दिए गये मांग पत्र के बारे में जानकारी लेने के लिए कार्यकारी इंजीनियर राम सिंह रेहल से मिलने पहुंचे लेकिन इंजीनियर  साहब हर बार की तरह गैर हाजि़र मिले। क्योंकि जब भी इनसे मिलने जाओ अक्सर गैर हाजि़र मिलते हैं । दफ्तर में उपस्थित सुपरडैंट स. बलवीर सिंह से बातचीत करने पर स. बलवीर सिंह ने एक्सियन राम सिंह से बात करवाई तो उन्होंने साफ-साफ शब्दों में धार्मिक भावनाओं को दरकिनार करते हुये कहा कि हमारे पास सड़क बनाना तो दूर की बात है पेच वर्क करने के लिए भी फंड मौजूद नही है। जब उनको कहा कि माता चिन्तपूर्णी के मेले के लिए सड़क का बनाना ज़रूरी है तो उन्होंने फोन काट दिया और बाद में दोबारा फोन करने पर फोन स्विच ऑफ कर दिया गया। 

Advertisements

सभी सदस्यों ने बताया कि 01-07-2022 तक अगर इस सड़क का कार्य शुरू न किया गया तो शहर की सभी लंगर कमेटियों और धार्मिक, समाजिक संस्थाओं को लेकर धरना लगाया जायेगा जिसकी जि़म्मेवारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर  पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया, राजेश शर्मा, नीरज गैंद, अमन सेठी, राकेश कुमार वशिष्ट, नवनीत भाटिया, अवगर सिंह, जसविंदर सिंह, मधुसूदन तिवारी, अजय जोशी, दविन्द्र गुप्ता, कपिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here