दूसरी बार भी नगर निगम की मीटिंग स्थगित करना दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा पार्षद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा निगम पार्षदों एडवोकेट गुरप्रीत कौर, नरिंदर कौर, सुरिंदर पाल भट्टी, गीतिका अरोड़ा द्वारा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला महामंत्री मीनू सेठी, संजीव अरोड़ा (संजू), सुखवीर सिंह के साथ बैठक में बताया गया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के चलते लोकतंत्र की हत्या हो रही हैं।  उनहोंने कहा कि नगर निगम में आखिरी बैठक करीब 3 महीने पहले  सम्पन हुई।

Advertisements

उसके बाद समय डाल कर दो बैठके 16-05-2022 व 23 -06-2022 तरीख को रखी  गई परन्तु एंड वक्त पर बैठकें बिना कारणों के स्थगित कर दी गई, जिससे स्पष्ट हैं कि निगम में कांग्रेस की नगर परिषद के कारण  आम आदमी पार्टी की सरकार शहर में होने वाले विकास कार्यों में अड़चन डालने की मंशा से बार-बार  मीटिंगे स्थगित कर रही हैं. परन्तु इस कार्य से सबसे ज्यादा नुकसान शहरवासियों को हो रहा है. जिनके लम्बे समय से विकास सम्बन्धी कार्य रुके हुए हैं।  

उन्होंने कहा की नगर निगम के मेयर ने भी सरकार द्वारा बैठकों के स्थगित करने की निंदा की तथा शहर के विकास कार्यों को जानबूझ कर रोके जाने का इल्जाम लगाया हैं।  इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय आम आदमी पार्टी के नेता कांग्रेस पर मीटिंग न करने के आरोप लगाते थे परन्तु अब आम आदमी पार्टी सरकारी अधिकारियों के माध्यम से स्वयं कांग्रेस की राह पर चल कर होशियारपुर के विकास को नुकसान पहुंचा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here