Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur कौशल विकास मिशन की ओर से विश्व कौशल दिवस पर लगाया रोजगार...

कौशल विकास मिशन की ओर से विश्व कौशल दिवस पर लगाया रोजगार मेला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़): अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह ने बताया कि पंजाब कौशल विकास मिशन की ओर से विश्व कौशल दिवस पर जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में भारत फाईनांस मार्किटिंग लिमिटेड, हीरो इलेक्ट्रीकल, टैक महिंद्रा(एस.आर.ए),  रिलायंस माल, एस.बी.आई. कार्ड व पी.एन.बी मैट लाइफ इंश्योरेंस आदि नामी कंपनियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 200 के करीब नौजवानों ने हिस्सा लिया और अलग-अलग कंपनियों की ओर से 64 नौजवानों का मौके पर चयन किया गया।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले के नौजवानों को रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया करवाने के लिए लगातार रोजगार मेले लगाए जा रहे है। इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह, बी.एम.एम. महिंदर सिंह राणा, प्लेसमेंट इंचार्ज रमन भारती व मोबलाइजर सुनील कुमार भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here