Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh संधवां ने निर्मल सिंह काहलों के देहांत पर दुख जताया

संधवां ने निर्मल सिंह काहलों के देहांत पर दुख जताया

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़): पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पूर्व मंत्री और पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के देहांत पर दुख व्यक्त किया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिस कारण उनको अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखि़ल करवाया गया था। यहीं उन्होंने आखिरी साँस ली। अपने शोक संदेश में कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि निर्मल सिंह काहलों के निधन से राज्य ने एक तजुर्बेकार, सुलझे हुए, बुद्धिजीवी और ज़मीन से जुड़े हुए राजनीतिक नेता को खो दिया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि निर्मल सिंह काहलों द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए अच्छे कार्यों और पंजाब निवासियों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा। संधवां ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हमदर्दी जताते हुए दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परमात्मा सभी सगे संबंधियों, मित्रों एवं समर्थकों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here