चार दिवसीय व्यास पूजा महोत्सव हवन, यज्ञ व आरती के उपरांत हुआ संपन्न

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सद्गुरु चमन लाल जी महाराज की अनुकंपा से योग भवन में मनाया जा रहा चार दिवसीय व्यास पूजा महोत्सव आज हवन, यज्ञ व आरती के उपरांत संपन्न हो गया | इस मौके पर भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा ने कहा कि जिन लोगों के मन में गुरु का निवास नहीं होता वह खुशी को ढूंढने के लिए इधर-उधर भागते रहते हैं | अगर उन्हें कहीं से कोई खुशी मिल भी जाती है तो वह चिर स्थाई नहीं होती | केवल कुछ दिनों के लिए भ्रमित करने वाली होती है | क्योंकि सच्ची खुशी तो सद्गुरु ही प्रदान कर सकते हैं | उन्होंने कहा कि जन्म जन्म में हम जो कर्म करते हैं वह हमारी आदत तथा संस्कार बन जाते हैं |

Advertisements

अगर हमारे ऊपर सांसारिक विषय हावी होते हैं तो हम सद्गुरु तक पहुंचने का मार्ग ही नहीं ढूंढ पाते बल्कि सांसारिक वस्तुओं को पाने के लिए दिन-रात प्रयासरत रहते है | इसी के चलते  सांसारिक यश तथा सम्मान पाने की कामना करते रहते है और इसी की तरफ आकर्षित होकर गुरु को भूल जाते है | हमें सद्गुरु के साथ अटूट संबंध चाहिए | संसार की वस्तुओं की तरफ आकर्षित होने की बजाय सद्गुरु के चरणो में मन लगाना चाहिए ताकि हम अपने इस जीवन को सफल कर सकें | उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को एकाग्र होकर गुरु प्राप्ति की तरफ ले जाने का एक मार्ग है | लेकिन इसके लिए हमें खुद  प्रयास करना होगा | इससे पहले योग महादिव्य रामायण जी के अखंड पाठ का भोग डाला गया | इस मौके पर हिमाचल प्रदेश,हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा जम्मू कश्मीर के साथ-साथ पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना कर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की | अंत में प्रसाद भी वितरित किया  गया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here