मज़दूरों के लिए कल्याण योजनाओं को हर मज़दूर तक पहुँचाया जाए: अनमोल गगन मान


चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मैडम अनमोल गगन मान ने श्रम विभाग के अधिकारियों को मज़दूर वर्ग की समस्याओं के हर संभव समाधान के लिए हिदायतें जारी की हैं। विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मज़दूर कल्याण योजनाओं को हरेक मज़दूर तक पहुँचाने के आदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा मज़दूरों के लिए कई कल्याण योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर वह अपना और अपने परिवार का जीवन स्तर ऊँचा उठा सकते हैं।  

Advertisements


कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि पंजाब बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वैलफेयर बोर्ड के अधीन निर्माण कामगारों के रजिस्ट्रेशन में तेज़ी लाने सम्बन्धी योजना बनाई जाए और निर्माण कामगारों को रजिस्टर करने और अलग-अलग योजनाओं सम्बन्धी अवगत करने के लिए जागरूकता कैंप लगाए जाएँ। मंत्री ने कहा कि सेवा केन्द्रों में निर्माण कामगारों के रजिस्ट्रेशन और कल्याण योजनाओं के फॉर्म भरते समय उनको एजेंटों द्वारा लूट से बचाया जाए और एजेंटों पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वैलफेयर बोर्ड और लेबर वैलफेयर बोर्ड पंजाब में अलग-अलग योजनाओं के अधीन लम्बित आवेदनों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए।  


कैबिनेट मंत्री मैडम मान ने कहा कि वैलफेयर बोर्ड द्वारा स्मार्ट गवर्नेंस की तरफ कदम उठाते हुए “Punjab Usari Kirti Sewawan” या “PRUKS”  नाम की नई मोबाइल ऐप शुरू की जा रही है, जिसके द्वारा निर्माण कामगार बोर्ड में रजिस्टर कर सकेंगे और बोर्ड द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का आसान और सहज ढंग से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।  उन्होंने कहा कि कामगारों की सुविधा के लिए ऐप पंजाबी, हिंदी और अंग्रेज़ी में जारी की जाएगी, जिसको Google Play/App Store से डाऊनलोड किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here