कैबिनेट मंत्री श्री जिम्पा ने महाराणा प्रताप भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया पौधारोपण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रह्म शंकर जिंपा ने आज शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत महाराणा प्रताप भवन में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह हरियावल लहर की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधारोपण किए जा रहे हैं। राजपूत सभा होशियारपुर की ओर से महाराणा प्रताप भवन में आज आयोजित इस पौधारोपण व पौधा वितरण समागम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विभिन्न संगठनों के सहयोग से आने वाले समय में जिले में पौधारोपण की इस कड़ी को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान लोगों को पौधे वितरित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और इसकी सही देखभाल का भी आह्वान किया। इस दौरान जहां पौधारोपण के प्रति लोगों को जागरुकता का संदेश दिया गया वहीं पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प भी लिया गया।
ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि सभी को इस अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है, जिसके लिए ठोस इंतजाम की जरुरत है, जिसमें सबसे पहले पौधारोपण ही आता है क्योंकि पौधे आक्सीजन देते है और उससे पर्यावरण संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिले भर में पौधे लगाने के इस अभियान का उद्देश्य जहां लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मुहैया करवाना है वहीं लोगों को वातावरण संभाल के प्रति जागरु क भी करना है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए तन-मन से प्रयास करने की जरुरत है, जिससे हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को साफ-सुथरा और हरा भरा पर्यावरण दे सकें। इस मौके पर राजपूत सभा के अध्यक्ष गुरबख्श ठाकुर, चेयरमैन मास्टर जसवीर कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर जसवीर सिंह परमार, एडवोकेट शमशेर सिंह परमार, कैप्टन सुभाष डडवाल, मीर सिंह ठाकुर, अजय राणा, कुलदीप सिंह ठाकुर, डी.एस. कंवर, मनु ठाकुर, एम.एस. राठौर, अनिल ठाकुर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here