Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खात्मे के दावे खोखले:...

आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खात्मे के दावे खोखले: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आज   जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट के  सिविल सर्जन दफ्तर में चल रहे कथित घोटाले  व भ्रष्टाचार की जमकर निंदा की तथा कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे तो बहुत करती है, परंतु जमीनी हकीकत तो यह है कि सरकार के मंत्री के शहर में ही जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट का कथित तौर पर एक बड़ा स्कैंडल उजागर हुआ है।

Advertisements

जिसने  सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी दावे पर पानी फेर दिया है।  उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस विभाग में टिके  कर्मचारियों ने इस स्कैंडल को अंजाम दिया है। जिसका लोग खुलकर विरोध  कर रहे हैं, परंतु सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी ।  उन्होंने कहा कि मंत्री श्री जिंपा को इस मामले में केवल  बयानबाजी करने की बजाय मामला विजिलेंस  को सौंपना चाहिए तथा गहराई से पूरे मामले की छानबीन होनी चाहिए तभी भ्रष्टाचार पर नकेल लगेगी तथा लोगों को  राहत की सांस मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here