जालंधर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। शुक्रवार का दिन नगर निगम प्रशासन जालंधर के लिए राहत लेकर आया है। दरअसल, निगम कर्मी से मारपीट के विरोध में दो दिन से हड़ताल पर चल रही नगर निगम यूनियनों ने कमिश्नर दविंदर सिंह से मीटिंग के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। शुक्रवार सुबह नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा और ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत ने निगम योजना के पदाधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की। यूनियन इस बात पर अड़ी हुए थी कि जब तक दुकानदारों पर केस दर्ज नहीं किया जाता तब तक वह कूड़ा लिफ्टिंग शुरू नहीं करेंगे।
नगर निगम जालंधर की दो दिन की हड़ताल हुई खत्म, कूड़ा लिफ्टिंग शुरू
Advertisements