Thursday, October 8, 2026
Home Latest पी.डी.आर्या स्कूल: दीक्षा ने स्वर्ण और मुस्कान ने जीता कांस्य पदक

पी.डी.आर्या स्कूल: दीक्षा ने स्वर्ण और मुस्कान ने जीता कांस्य पदक

diksha-muskan-won-medal-Taekwondo-compitition.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस जालंधर में आयोजित हुई पंजाब स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में पी.डी.आर्या स्कूल होशियारपुर की छात्राओं ने बढिय़ा प्रदर्शन किया। छात्रा दीक्षा ने 29 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण व मुस्कान ने 24 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए कोच नरेश ठाकुर ने बताया कि दीक्षा के प्रदर्शन को देखते हुए उसका चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुआ है तथा वे अब नलगोंडा (तेलंगाना) में आयोजित होने वाली राष्ट्र्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। स्कूल कमेटी के प्रधान विश्वामित्र व प्रिं. टमाटनी आहलुवालिया ने छात्राओं व कोच को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर डी.पी.ई. कमलजीत कौर भी मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here