Monday, November 2, 2026
Home Latest जिले में त्रुटि रहित मतदाता सूचियां तैयार करने में बूथ लेवल एजेंटों...

जिले में त्रुटि रहित मतदाता सूचियां तैयार करने में बूथ लेवल एजेंटों की अहम भूमिका: डिप्टी कमिश्नर

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अपर्णा एम.बी. ने सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं सचिवों को जिले में त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने हेतु बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति के संबंध में बीएलए फार्म 1और 2 में विधानसभा क्षेत्र एक सप्ताह के अंदर भरकर भेज की अपील  की है, जिसमें कहा गया है कि युवा स्तर के एजेंट गांव, मोहल्ले और वार्ड के मतदाताओं की स्थिति से भलीभांति परिचित है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की सुविधा दी गई है ताकि मतदाता सूचियों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इन बूथ लेवल एजेंटों को बूथ लेवल अधिकारियों के साथ मिलकर मतदान केंद्रों के योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने, हटाने, संशोधित करने और स्थानांतरित मतदाताओं के फॉर्म भरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की अंतिम प्रकाशना 07 जनवरी 2025 को की जा चुकी है, जिसके अनुसार जिले में कुल 1647871 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में 200486 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र नकोदर में 193523, शाहकोट में 180459, करतारपुर में 185742, जालंधर पश्चिम में 173271, जालंधर सेंट्रल में 176423, जालंधर उत्तर में 185397, जालंधर कैंट में 186989 और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 165581 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले में 51 थर्ड जेंडर भी मतदाता के रूप में शामिल है। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति की सूचना यथाशीघ्र भेजना सुनिश्चित करें ताकि जिले में योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करते हुए शत-प्रतिशत त्रुटि रहित मतदाता सूची समय पर तैयार की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here