इंद्र मेघवाल के हत्यारे अध्यापक को फांसी की सजा दी जाए: भगवान वाल्मीकि सभा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान में 9 वर्ष के दलित लडक़े इंद्र मेघवाल की उसके अध्यापक ने मार मार कर हत्या कर दी थी। उस लडक़े का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पीने वाले पानी के मटके को हाथ लगाया था। इस घटना के विरोध में भगवान वाल्मीकि सभा होशियारपुर ने रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभा पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि देश में आज भी ऐसी घटनाएं होनी हमारी लोकतांत्रिक ही नहीं बल्कि सामाजिक व्यवस्था के लिए बहुत ही शर्मनाक बातें हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि उक्त अध्यापक को फांसी की सजा देकर मिसाल कायम की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार का हिमाकत करने की कोई हिम्मत भी न जुटा पाए। इस अवसर पर मनोज कनेडी जिला प्रधान, तरसेम लाल हंस चेयरमैन, तरसेम लाल आदिया शहरी प्रधान, विनोद हंस महामंत्री, लाल चंद भटटी, एस.एस. सिद्धू, गगो साईं प्रधान धंटाघर मोहल्ला, दर्शन लाल सिद्धू , बिल्ला कोच, शंकर नगर प्रधान सुरिंद्र शिंदा, महिंद्र पाल कैपिटल टेलर, वाल्मीकि आश्रम प्रधान विपन गब्बर प्रधान रिषी नगर, टोनी आदिया, करनजोत प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, लेख राज साखी प्रधान रवि दास टाईगर फोर्स, इंद्र सरोया, अवतार भुटटो, सुनील बाधा, प्रिंस, सुखदेव राज, अवतार सिंह, वरिंद्र भटटी, पारस, गौरव, रवि, पुरषोतम, नितिन, वरिंद्र आदिया, यश पाल आदिया, शाम लाल, बिल्लु धण्टा घर, बंटी गिल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here