जरुरतमंद महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा सखी वन स्टाप सैंटर: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से महिलाओं व लड़कियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं मेंं सखी वन स्टाप सैंटर एक बेहतरीन योजना है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर का सखी वन स्टाप सैंटर महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है और अब तक इस सैंटर में 630 जरुरतमंद महिलाओं व लड़कियों को नि:शुल्क कानूनी, मैडिकल, पुलिस, सामाजिक व मानसिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वन स्टाप सैंटर हिंसा, शोषण या किसी अन्य समस्या से प्रभावित महिलाओं को एकीकृत सेवाएं एक छत के नीचे प्रदान करता है। इन सेवाओं में डाक्टरी सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, मनोरोग विशेषज्ञ की सलाह व अस्थायी सहायता सेवाएं शामिल है।

Advertisements


 डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला वर्ग की हर तरह से सुरक्षा करना है। उन्होंने बताया कि सैंटर में सहायता प्राप्त करने वाली महिलाओं व लड़कियों की काउंसलिंग कर उनके पुर्नवास के लिए भी प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 29 नवंबर 2018 को सिविल अस्पताल होशियारपुर में सखी वन स्टाप सैंटर को शुरु किया गया था और अब इसकी अलग से एक ईमारत भी तैयार कर ली गई है। इस सैंटर में काम करने वाली कर्मचारियों की ओर से जिले में अलग-अलग इलाकों में जाकर सखी वन स्टाप सैंटर के उद्देश्य व इस सैंटर में मुहैया की जा रही सुविधाओं के बारे में आम लोगों को जागरुक भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि कोई भी जरुरतमंद महिला या लडक़ी अपनी समस्या बताने के लिए कार्यालय को फोन नंबर 01882- 254112 पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा हिंसा से पीडि़त महिलाएं या लड़कियां फौरी तौर पर सहायता लेने के लिए 181 या 112 पर संपर्क कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here