अकाली नेता बिक्रम सिंह अल्लाह बख्श शिअद ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल से की भेंट

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल बादल की मेजर सर्जरी की है। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अहम घोषणाएं की जिससे पार्टी को भारी बल मिलेगा। इन बातों का प्रगटावा अकाली नेता बिक्रम सिंह अल्लाह बख्श ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल को मिलने के दौरान कहे।  उन्होंने ने कहा कि बादल साहिब ने यह साफ किया कि अकाली दल किसी  की भी जायदाद नहीं है,  101 साल पहले  यह पंथ की सुरक्षा के लिए बनाया था। अकाली दल पंजाब का है।  अकाली दल में कोई भी एक प्रधान लगातार दो बार रह सकता है। बूथ प्रधानों का चुनाव गांव के लोग खुद करवाएंगे। 30 नवंबर तक सभी  कार्य संपूर्ण कर लिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि अकाली दल में पार्लियामेंट बोर्ड बनाया जाएगा। यह बोर्ड डिसाइड करेगा कि चुनाव के वक्त किस क्षेत्र से कौन सा बेहतर उम्मीदवार होगा। पार्टी के जिला व यूथ अध्यक्ष और स्टेट बॉडी के नेता सिर्फ पूर्ण सिखों को बनाया जाएगा।  इसमें अगर कोई दूसरे धर्म का है तो फिर वह अपने धर्म को मानेंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बीसी भाईचारे को ज्यादा तरजीह नहीं  मिलती इस भाईचारे को पार्टी और लीडरशिप में आगे लाया जाएगा। सुखबीर सिंह बादल के फैसलों की सराहना करते हुए बिक्रम सिंह अल्लाह बख्श ने आगे बताया कि  पार्टी का जिला अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेगा अक्सर  होता है कि एमएलए और जिला अध्यक्ष एक ही हो जाता है। चुनाव के वक्त संगठन खाली हो जाता है। अगर चुनाव लड़ना है तो उससे पहले जिला प्रधान का पद छोड़ना होगा। 117 सीटों में से 50% सीटें ,50 साल के नीचे के युवाओं को  दी जाएंगी। पार्टी में नई यंग लीडरशिप को आगे लाया जाएगा। पार्टी की सुप्रीम डिसीजन वाली कोर कमेटी में भी यंग और महिला नेताओं को मेंबर बनाया जाएगा। अकाली दल में एक एडवाइजरी बोर्ड बनाया बनेगा। जिसमें राइटर, स्कॉलर पंथक शख्सियतें शामिल होगी। यह सीधे प्रधान को सलाह देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here