Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की एक बैठक अश्विनी शर्मा जिला प्रधान की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री शर्मा जी ने कहा कि बहुत ही अफसोस की बात है कि जिस पार्टी ने हमारे लीडरों को इज्जत मान, प्यार, बड़े बड़े ओहदे दिए वह लालच वश अपनी मां पार्टी को कुर्सी के लालच में छोडक़र जा रहे हैं । शर्मा जी ने इंटक कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारे इंटक के मैंबर चट्टान की तरह कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े हैं और हमेशा चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। दिनों दिन बढ़ रही महंगाई पर बोलते हुए शर्मा जी ने कहा कि मोदी के राज में महंगाई ने सारी हदें तोड़ दी है जो सिलेंडर कांग्रेस सरकार के समय 470 रुपए का मिलता था आज वह 1100 रु का हो गया है।

Advertisements

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और रोज वृद्धि हो रही है। मोदी सरकार के अगर अच्छे दिन यही है तो हमें यह अच्छे दिन नहीं चाहिए हमें हमारे पिछले बुरे दिन ही ठीक थे जिसमें गरीब आदमी आराम से दो वक्त का खाना तो खा रहा था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बदले की भावना से काम कर रही है आप सरकार ने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और सुखपाल खैरा पर झूठझूठी एफ.आई.आर दायर करके बदनाम करने की कोशिश कर रही है। लेकिन उसकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी। जल्दी ही पंजाब इंटक इसके विरोध में एक प्रदर्शन करेगी इंटक के तमाम कार्यकर्ता राजा वडिंग और सुखपाल सिंह खैहरा के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और जरूरत हुई तो इंटक कार्यकर्ता जेल भरने से भी नहीं हिचकचाएगे।

सेवा सिंह सैनी सीनियर मीत प्रधान ने पंजाब सरकार से पुरजोर अपील की कि वह मुलाजिमों की मांगों को जैसे 2-59 का नोटिफिकेशन जारी करना,नए मुलाजिमों की भर्ती करना ,ठेकेदारी प्रथा बंद करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, दर्जा चार कर्मचारियों की भर्ती करना, दफ्तरों में काम कर रहे पुराने प्राइवेट आदमियों को डीसी रेट पर रखना आदि जल्द से जल्द पूरी करें। बैठक को मनमोहन डोगरा, सतपाल सैनी, अवतार सिंह, पुनीत शर्मा, हरिकिशन ,अजीत सिंह, ने भी संबोधित किया। बैठक में विश्वनाथ, सुखदेव, राजेश, पुनीत शर्मा,हनी शर्मा, सुखविंदर सिंह, करनैल सिंह, मोहन लाल सहित भारी संख्या में इंटक कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here