Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh 3400 करोड़ रुपए से अधिक के भुगतान जारी, वित्त मंत्री चीमा द्वारा...

3400 करोड़ रुपए से अधिक के भुगतान जारी, वित्त मंत्री चीमा द्वारा वित्तीय संकट सम्बन्धी अफ़वाहों का खंडन


चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य की वित्तीय सेहत बिल्कुल ठीक है और खजाने से आज 3400 करोड़ रुपए से अधिक के भुगतान जारी किए गए हैं। यहाँ जारी एक बयान में वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) के सी.एस.एफ/जी.आर.एफ. संबंधी दिशा-निर्देशों और मापदण्डों के अनुसार विशेष आहरण सुविधा (स्पैशल ड्रॉइंग फैसीलिटी) के पुनरूद्धार करने की प्रक्रिया के कारण पंजाब सरकार के कर्मचारियों के वेतन समेत अन्य अदायगियों में देरी हुई। स. हरपाल सिंह चीमा ने इस दौरान राज्य सरकार का साथ देने के लिए सरकारी कर्मचारियों और अन्य हितधारकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि खजाने से वेतन और जीपीएफ आदि के लिए 2719 करोड़ रुपए, बिजली की सब्सिडी के तौर पर पी.एस.पी.सी.एल को अदायगी के लिए 600 करोड़ रुपए और शूगरफैड को 75 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं।  
राज्य पर किसी भी वित्तीय संकट या कठिनाई संबंधी अफ़वाहों को नकारते हुए स. चीमा ने कहा कि खजाने से आज ज़्यादातर बकाया की अदायगियाँ जारी कर दी गई हैं और बाकी अदायगियाँ कुछ दिनों में जारी कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि लम्बे समय के दौरान राज्य के वित्तीय कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए किए गए वित्तीय समाधान के कारण इस बार अदायगियों में देरी हुई। राज्य को तेज़ी से विकास के राह पर लाने संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह भेद किसी से छिपा हुआ नहीं है कि मार्च 2022 में लोगों द्वारा उनके हक में दिए जनादेश के नतीजे आने के मौके पर पंजाब बड़े वित्तीय संकट का सामना कर रहा था। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की वित्तीय सेहत के पुनरूद्धार के लिए सभी प्रयास करने के साथ-साथ राज्य के लोगों को दी गई गारंटियों को भी पूरा कर रही है।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here