Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur सचदेवा की पहल का नई सोच और राजपूत सभा ने किया स्वागत

सचदेवा की पहल का नई सोच और राजपूत सभा ने किया स्वागत

mission-gaudhan-started-from-sunday-nai-soch-hoshiarpur.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लावारिस पशुओं को पकड़ कर कैटल पाउंड पहुंचाने की नई सोच की अगुवाई में छेड़ी गई मुहिम को सहयोग करने हेतु आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा का आगे आना सराहनीय कदम है।

Advertisements

उक्त बात नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने विभिन्न संस्थाओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने कहा कि उन्होंने उन सभी संस्थाओं और पार्टियों को आमंत्रित किया था जो लावारिस गौधन की संभाव व इनसे पैदा होने वाली समस्या के निदान होतु आगे आना चाहती हैं ताकि इस समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके। इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए सचदेवा ने पार्टी से ऊपर उठकर समाज के प्रति अपनी समाज सेवी धारणा को प्रकट किया है। जिसका हम सभी स्वागत व प्रशंसा करते हैं।

रविवार को अस्पताल के समीप से पकड़े जाएंगे लावारिस पशु

इस मौके पर राजपूत नेता रणजीत सिंह राणा एवं लक्की ठाकुर ने कहा कि रविवार सुबह 8 बजे सिविल अस्पताल के समीप से लावारिस गौधन को पकडक़र कैटल पाउंड पहुंचाया जाएगा तथा इस एक दिवसीय मुहिम में जो भी संगठन साथ देने के लिए आगे आना चाहते हैं वे उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने सचदेवा द्वारा मुहिम का साथ देने की घोषणा करने पर उनकी सराहना की।

इस मौके पर मोंटी ठाकुर, राजेश शर्मा, अमित कुमार, राकेश कुमार, राजू, संजीव महेश्वरी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here