Wednesday, November 4, 2026
Home Chandigarh शिक्षा मंत्री के निर्देशों पर स्कूल प्रमुखों को दिए जाने वाले वज़ीफों...

शिक्षा मंत्री के निर्देशों पर स्कूल प्रमुखों को दिए जाने वाले वज़ीफों और पुरस्कारों संबंधी दी विस्तृत जानकारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)।  शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर स्कूल प्रमुखों को पोर्टल के द्वारा अलग-अलग स्कॉलरशिप स्कीमों और अवॉर्डों से सम्बन्धित आवेदन जमा करवाने संबंधी जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण सैशन का आयोजन किया गया।  प्रशिक्षण एैजूसेट प्रणाली के द्वारा दी गया था, जिससे वज़ीफ़े और पुरस्कारों के लिए सभी औपचारिक कार्यवाहियों का सही ढंग से पालन किया जा सके। सहायक डायरैक्टर-कम-स्टेट नोडल स्कॉलरशिप अफ़सर परमिन्दर कौर ने प्रशिक्षण प्रदान करते हुए आवेदन देने के समय पोर्टल पर अपनाई जाने वाली सभी सम्बन्धित औपचारिक प्रक्रियाओं संबंधी बताया।  

Advertisements

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग में सुविधाओं में और सुधार लाने के लिए सहृदय प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर भी ध्यान दिया गया था कि सम्बन्धित स्कूल प्रमुख और अध्यापक राज्य भर के अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक वज़ीफ़े का लाभ पहुँचाने के लिए योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की हाजिऱी, विद्यार्थियों की योग्यताएं और नतीजों की मेरिट के आधार पर अलग-अलग स्कॉलरशिप स्कीमें उपलब्ध हैं।  
 

प्रवक्ता ने बताया कि स्कूलों के प्रमुखों और प्रिंसिपल को शिक्षा विभाग की वैबसाईट पर स्कॉलरशिप लिंक पर क्लिक करने के उपरांत हिदायतों की पालना करने और फिर ज़रूरी कार्यवाही को अमल में लाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनके माँ-बाप से सम्बन्धित स्कीमों के बारे में भी अवगत करवाना चाहिए। प्रशिक्षण सैशन के दौरान यह भी बताया गया कि वज़ीफ़ा स्कीमों का सारा रिकॉर्ड संभाल कर रखा जाये, जिससे भविष्य में ज़रूरत पडऩे पर इसका आसानी से पता लगाया जा सके।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here