Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार धान के दाने-दाने की खरीद और ढुलाई के लिए वचनबद्ध:...

पंजाब सरकार धान के दाने-दाने की खरीद और ढुलाई के लिए वचनबद्ध: कुलदीप धालीवाल

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार इस सीजन में धान की निर्विघ्न खरीद के लिए पूरी तरह तैयार है। कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंडी बोर्ड भवन में मंडी बोर्ड के अधिकारियों और मार्केट कमेटी सचिवों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग करके मंडी बोर्ड की तरफ से निर्विघ्न खरीद के लिए की तैयारियों संबंधी विचार-विमर्श किया।
कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार धान के दाने-दाने की खरीद और ढुलाई के साथ-साथ अनाज मंडियों में मानक सहूलतें प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

Advertisements

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को अनाज मंडियों में से सभी नाजायज कब्ज़े हटाने के लिए विशेष मुहिम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों और अन्य भाईवालों की सुविधा के लिए साफ़-सफ़ाई, पीने वाले पानी, लाईटों, शौचालयों आदि जैसे सभी ज़रुरी प्रबंध करने के लिए भी कहा। कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब सरकार ने ज़िला प्रशासनों को हिदायत की है कि राजय भर के सभी 1806 खरीद केन्द्रों में पुख़्ता प्रबंध करने में कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये। कृषि मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि सरवजीत सिंह और मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव, सचिव मंडी बोर्ड रवि भगत को धान के इस सीजन के दौरान खरीद के सभी ज़रुरी प्रबंध करने के लिए डिप्टी कमिशनरों के संपर्क में रहने के लिए कहा। मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य की मार्केट कमेटीयों के द्वारा धान की खरीद के लिए मुख्यालय के अधिकारियों के इलावा फील्ड स्टाफ भी खरीद कामों को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए अपनी ड्यूटियां निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here