तीक्ष्ण सूद को जन्मदिवस के मौके पर किया सम्मानित: भाजपा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ  नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब तीक्ष्ण सूद जी के जन्म दिवस के मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने प्रेस वार्ता द्वारा बताया आज भी होशियारपुर की जनता तीक्ष्ण सूद जी के 2007 से लेकर 2012 तक कैबिनेट मंत्री होते हुए होशियारपुर का विकास करवा कर होशियारपुर की नुहार बदल दी थी।  इसलिय होशियारपुर में तीक्ष्ण सूद को विकास के मसीहा के नाम पर पुकारा जाता हैं और तीक्ष्ण सूद जी भी भाजपा के वर्करों  और होशियारपुर की जनता को  दिल से प्यार करते हैं।

Advertisements

जन्मदिवस के मौके पर भाजपा नेताओं ने प्रभु श्री राम जी से उनके अच्छे स्वास्थ्य व लम्बी  आयु की कामना की ताकि वह इसी तरह होशियारपुर की जनता की सेवा करते रहें।  इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद, विजय पठानिया, राकेश सूद,अश्वनी गैंद, सतीश बावा, कमलजीत सेतिया, यशपाल शर्मा, शिव कुमार काकू, राजा सैनी, जिंदु सैनी, युगेश शर्मा, अंकित नैय्यर, कृष्ण चौधरी, वरुण कुमार आदि भी बधाई देने पहुंचे ।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here